Tuesday, October 13, 2026
News:

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व पर पिपरिया में विशेष शुभकामनाएं, मानवता और सेवा का लिया गया संकल्प

जिला नर्मदापुरम के पिपरिया क्षेत्र में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय संचार संस्था पिपरिया की ओर से सभी धर्मप्रेमी नागरिकों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। संस्था ने अपने संदेश में कहा कि धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की वाणी हमें सदैव प्रेम, दया, सत्य, सेवा, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। यह पावन पर्व समाज में सुख, शांति, समृद्धि, आपसी भाईचारा और सद्भावना को मजबूत करने का संदेश लेकर आता है। नागरिकों से इस पवित्र अवसर पर मानवता की सेवा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया है।

Brajesh

Email: brajesh.business1919@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp